मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमकी गांव निवासी सोनू चौहान की 32 वर्षीय पत्नी गुड़िया की सर्पदंश से मौत हो गयी। शुक्रवार की रात्रि खाना बनाने के बाद अपनी मोबाइल जमीन पर रखकर खाना खा रही थी। इसी बीच मोबाइल पर किसी का फोन आया जैसे ही मोबाइल उठाई इसी दौरान सर्प ने डस लिया। बात पूरी होने के बाद अपनी सास से बताई कि कुछ काट लिया है। मोबाइल स्थल पर देखी तो जमीन में एक बिल थी। सास बोली चूहा काट लिया होगा। बर्तन धोने लगी इसी बीच हालत हालत गंभीर हो गई। परिजन बेहोशी की हालत में खरिहानी बाजार स्थित प्रसाद क्लिनिक सर्प विष निवारण केंद्र ले गए जहां इलाज के दौरान चंद मिनट में मौत हो गई।
मृतका का पति रोजीरोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र दो सितंबर को गया था। पत्नी की मौत की सूचना पाकर हवाई जहाज से घर के लिए चल दिया। मृतका के पास दो पुत्र बताए गए हैं। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल गांव पहुंचा और पीएम कराने की सलाह दी तो श्वसुर ने इनकार कर दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए पति के आने का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी