आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के नरौली के पास शनिवार की सुबह तमसा नदी में डूबने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
नरौली पुल मंदिर नदी के पास शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात महिला तमसा नदी में डूब रही थी। स्थानीय लोगों ने महिला को डूबते हुए देख लिया। किसी तरह से महिला को बाहर निकाला। महिला अचेत थी, मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक महिला द्वारा नदी में जान देने की नियत से छलांग लगाई गई थी जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से बचा लिया गया था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार