संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव निवासी अनिता सोनकर 35 वर्ष पत्नी बिन्दू सोनकर के पेट में पित्त की थैली में पथरी थी जिसके ऑपरेशन के लिए परिजनों ने बीएन नर्सिंग होम मेहनगर में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद अनीता की हालत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल संचालक डा.अनूप यादव ने स्वजनों से कहा कि इनको आजमगढ़ किसी अस्पताल में भर्ती कराइए। स्वजन शहर के रमा अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंचे। जहां चेक-अप के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव अपने घर सिकरौर सहबरी लेकर चले आये।
सोमवार को परिजनों ने इसकी सूचना सरायमीर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार को दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अन्य परीक्षण के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया। मृतका का मायका मेंहनगर थाना क्षेत्र के बसिला गांव में है। मृतका के पास दो लड़के दो लड़कियां हैं। बिंदु सोनकर ने अस्पताल संचालक अनूप यादव के नाम से मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दिया है।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन से मृतका की मौत की सूचना उसके स्वजनों ने डायल 112 पर दिया। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर। अन्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
रिपोर्ट-राहुल यादव