दृष्टि के बिना स्वस्थ्य देश व समाज की परिकल्पना असंभव: डा. भक्तवत्सल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाज के गरीब तबके के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे सामाजिक संगठन लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रविवार को केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल लक्षिरामपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के मोतियाबिंद की जांच की गई। इस दौरान चयनित 43 मरीजों को ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया।
शिविर का शुभारंभ डा. भक्तवत्सल, अध्यक्ष लायंस क्लब ओमप्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ सर्जन डा. निर्मल श्रीवास्तव, सचिव सुनील अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डा. भकतवत्सल ने कहा कि लायंस क्लब ने सामाजिक सरोकार में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। समाज के सभी तबकों के उत्थान के लिए कार्य करते हुए यह संगठन आज दुनियां का सबसे बड़ा संगठन बना है। संगठन का मानना है कि समाज को स्वस्थ्य रखकर ही बेहतर देश और समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की टीम ने डा. ऋष्टि पोंडा के नेतृत्व में मरीजों का परीक्षण किया। जो लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले उन्हें आपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। शिविर में 180 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 43 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। उक्त मरीजों को बस से आरजे शंकरा अस्पताल आपरेशन के लिए भेजा गया।
इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, ओम अग्रवाल, गोकुल दास अग्रवाल, डा. अनुतोष वत्सल, विजय कुमार श्रीवास्तव, गौरव गर्ग, संजय डालमिया, राकेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, शशिभूषण गर्ग, अशोक श्रीवास्तव, शोभनाथ अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *