संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड मिर्जापुर अंतर्गत पेंडरा गंगापुर सरायमीर में राज टाइल्स इंटरलॉकिंग (ईंट) के कारखाने का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।
श्री विश्वकर्मा ने बताया कि इंजीनियर अभिषेक सिंह की देखरेख में कारखाने का काम चलेगा। उन्होंने कहा कि देहात एरिया में इस तरह का कारखाना खोले जाने से जहां क्षेत्रीय जनता की जरूरतें पूरी हांेगी वहीं जरूरतमंदों को रोजगार भी मिलेगा। इस तरह के कार्य से यह देहात एरिया खुशहाल रहेगा। यहां ईंट लेने के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता था अब यह कारखाना लोगों की जरूरतें पूरी करेगा। प्रबंधक दुर्गा प्रसाद सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुपम पांडेय, संदीप अस्थाना, गोरे सिंह, पंकज सिंह, शैलेश प्रजापति, अखिलेश जायसवाल, विकास पाठक, राजू पाठक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव