डीएम के प्रयास से जनपद को मिला 26 सौ मैट्रिक टन उर्वरक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी के अथक प्रयास एवं परिश्रम से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद को डीएपी एवं अमोनियम फास्फेट सल्फेट दोनों फास्फेटिक उर्वरकों की 2600 मैट्रिक टन की रैक जनपद को उपलब्ध कराई गई है।
जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया है कि वर्तमान समय में धान की कटाई लगभग समाप्ति की ओर है। साथ ही गेहूं की बुवाई बहुत तेज गति से हो रही है। गेहूं की बुवाई के लिए किसान डीएपी एवं फास्फेटिक उर्वरकों का प्रयोग करते हैं। इसलिए गेहूं की बुवाई के समय डीएपी एवं फास्फेटिक उर्वरक की आवश्यकता अधिक होती है। किसानों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा व्यक्तिगत प्रयास करते हुए जनपद को 2600 मैट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक की रैक उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के रैक पॉइंट से सीधे समितियों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि किसानों को तत्काल डीएपी उर्वरक उपलब्ध हो सके। उर्वरक क्रय करने के लिए आधार कार्ड एवं खतौनी दोनों प्रपत्र अनिवार्य है। किसान उर्वरक पीओएस (पोस) मशीन से ही क्रय करें। यदि किसी किसान को किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882455, 9450753720, 9453072429 पर संपर्क कर अपनी कठिनाइयों का समाधान करा सकते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *