ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति गंभीर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठारी गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है।
तोहफापुर निवासी हवलदार यादव अपनी पत्नी सोनावती उर्फ पूजा को बाइक से इलाज कराने आजमगढ़ ले जा रहे थे। सेठारी बाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोनावती की मौत हो गई। पति हवलदार यादव का इलाज गंभीर अवस्था में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका सोनावती उर्फ पूजा के पास एक दो वर्षीय पुत्री है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *