आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा खास निवासी विवाहिता ने अपने सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़ित करने की तहरीर दी है।
महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह की शादी 2011 में संतोष सिंह पुत्र अशोक सिंह के साथ हुई थी। पति-पत्नी दोनों पुलिस विभाग में महाराजगंज जिले में कार्यरत थे। दीपावली से दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर 2022 को संतोष सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कांस्टेबल प्रियंका सिंह अपने ससुराल हरखपुरा खास में रह रही थी। प्रियंका सिंह का आरोप है कि 26 नवंबर को मेरे सास, ससुर और देवर ने मुझे मारा पीटा तथा मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने किसी दूसरे के मोबाइल से सूचना अपने माता-पिता को दिया। इसके बाद परिवारवालों ने 112 नंबर को फोन किया। देर रात को पीड़ित प्रियंका सिंह ने थाने में अपने सास-ससुर तथा देवर के खिलाफ तहरीर दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव