शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं ले रहे हैं संज्ञान
आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। जिले के सगड़ी तहसील में इन दिनों एक महिला बहुत चर्चे में बनी हुई है। लगभग 8 महीनों से सगड़ी तहसील के एक कार्यालय में एक महिला को रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कार्यालय के ही एक बाबू की मेहरबानी से वह सगड़ी कार्यालय में काम करती है। सूत्रों की माने तो वह किसी पद पर तैनात नहीं है।
बतादें, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली थी कार्यालय के लोगों द्वारा महिला के माध्यम से अधीनस्थ कर्मचारियों और आम जनता से धन उगाही का कार्य किया जाता हैं। आए दिन महिला के साथ कर्मचारियों अधिवक्ताओं और आम जनता के साथ लफड़े होते रहते हैं। जो सगड़ी तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिससे सभी लोग आए दिन परेशान रहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला कार्यलय में रोजाना अधिकारी की तरह पेश आती है। और धन उगाही करती है। इसकी शिकायत करने के बाद भी महिला पर अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। नाम न बताने की शर्त कुछ कर्मचारियों ने यह भी कहा कि हम सभी कार्यरत कर्मचारियों से बदतमीजी से बात करती है। आज मीडिया कर्मियों के सामने ही महिला ने निर्वाचन का कार्य कर रहे एक कर्मचारी के साथ अभद्रता से बात की वही कर्मचारी ने भी अपना आपा खो दिया। मीडिया कर्मियों को देख इसी बीच अन्य कर्मचारियों ने समझा बुझा कर मामला शांत करवा लिया।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील में आजमगढ़ जनपद के सबसे होनहार अधिकारी कार्यरत हैं। सगड़ी तहसील पर आईएएस गौरव कुमार की तैनाती है। जिनकी जनपद में एक अलग छवि है। वही नायब तहसीलदार के रूप में तेज तर्रार छवि रखने वाले मयंक मिश्रा भी तैनात हैं। उसके बाद भी महिला पर कार्यवाही ना करना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की माने तो सगड़ी तहसील पर इतने होनहार अधिकारियों के होने के बाद भी महिला का इस तरह से पेश आना सवालों का डेरा खड़ा कर रहा है। ख़ैर अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा की महिला पर कार्यवाही कब होती है।
रिपोर्ट : प्रदीप तिवारी