जहां सत्य धर्म मानवता, वहीं होता है कल्याण-नारद महाराज

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेखपुरबछौली ग्राम में आयोजित यथार्थ गीता पाठ के समापन के उपरांत स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य नारद महाराज जी का आगमन पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
नारद महाराज जी ने कहा कि सत्य ही शाश्वत है जहां सत्य धर्म मानवता है वही कल्याण होता है हमेशा ईश्वर सत्य के साथ रहता है सत्पुरुष के सानिध्य में रहने से इंसान का कल्याण होता है नारद महाराज जी ने महाभारत में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का उदाहरण देते हुए अपने प्रवचन को समाप्त किया उन्होंने कहा कि यथार्थ गीता का अध्ययन करने से समस्त ज्ञान प्राप्त होता है भगवान श्री कृष्ण के द्वारा जो गीतों उपदेश दिया गया उसी से अर्जुन की विजय हुई मानवता की विजय हुई धर्म की विजय हुई। इस अवसर पर दिवाकर सिंह , चंद्रभान सिंह मोनू, बबलू सिंह, ओम सिंह,विकास सिंह,हेमंत सिंह,रिशु सिंह, राधेश्याम सिंह, गुड्डूसिंह कमलेश सिंह योगेंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज जी के भक्तगण तथा तमाम महिला पुरुष उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *