निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के वजीरमल गांव में एक सप्ताह से खंभा टूटने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित थी जिसके कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया था। ग्रामीणों ने शनिवार को अपने गांव में टूटे हुए रोड के किनारे खंभे के पास खड़ा होकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दत्तात्रेय सबस्टेशन के जेई दस हजार रुपए खंभा लगाने के लिए मांग रहे थे पैसा नहीं देने के कारण हफ्तों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग सौ घर हम लोग हैं सभी लोग कुम्हार जाति से हैं और इस समय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजक्ट वन डिस्टिक वन प्रोजक्ट के तहत दीपक बनाने का काम करते हैं। विद्युत सप्लाई नहीं होने से शुक्रवार की रात ग्रामीण टूटे खंभे के पास रोड के किनारे प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई निजामाबाद की सह पर थाना के उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव ने ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ा कर घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को सुबह ग्यारह बजे घटना कि जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा नेता शिव प्रकाश चौरसिया, त्रिभुवन प्रजापति सभासद निजामाबाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर जेई और उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
घायलों में जितेन्द्र प्रजापति, अंगद प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, निर्मल प्रजापति, आशीष प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मंदीप प्रजापति, विजय प्रजापति आदि लोग घायल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन कर उचित कार्यवाही किया जाएगा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र