देरी के बाद रफ्तार में आई गेहूं खरीद: रामसूरत वर्मा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बेमौसम बारिश और फसल कटाई में देरी के कारण प्रभावित रही गेहूं खरीद प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ चुकी है। शासन के निर्देशानुसार स्थानीय राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर शनिवार से खरीद कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
केंद्र प्रभारी राम सूरत वर्मा ने बताया कि यद्यपि शासन ने 30 मार्च से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मौसम की बेरुखी के चलते किसान समय पर केंद्र तक नहीं पहुंच सके। अब मौसम सामान्य होने और फसल की आवक शुरू होने के बाद खरीद प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आज पहले दिन ही किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गेहूं की खरीद शुरू होते ही केंद्र पर गतिविधियां तेज हो गईं। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 प्रति कुंतल के हिसाब से खरीद की जा रही है। साथ ही किसानों को उतराई और छनाई के लिए 20 रुपया प्रति कुंतल अतिरिक्त भुगतान भी दिया जा रहा है, जो सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। केंद्र पर खरीद कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। केंद्र का लक्ष्य 5,000 कुंतल गेहूं खरीद का है, जिसे समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
केंद्र प्रभारी ने किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों से दूर रहें और सीधे सरकारी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचें। यहां “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पारदर्शी तौल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *