शार्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल राख

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगावां गांव में रात मंे विद्युत तार स्पार्किंग से लगी आग से खेत मंे गेहूं की दस बीघा फसल जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड टीम भी पहुंची।
मझगावा गांव में सटे हुए साकीपुर गांव के लोगांे के खेत हैं। खेत से ही हो कर विद्युत पोल गुजरा है। शनिवार की रात तकरीबन ग्यारह बजे तार स्पार्किंग से चिंगारी निकली और खेत में गिर गई जिससे आग लग गई। हवा के चलते आग की लपटें तेज हो गई। दोनों गावों के ग्रामीण मौके पर जुट गये और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड टीम भी मौके पर पहुंची। अगलगी में निरहू राजभर, उर्मिला देवी, जयकाल यादव, संतोष यादव के दस बीघा फसल की क्षति हुई है। ग्राम प्रधान राहुल तिवारी ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *