मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आटा, दही सहित अन्य खाद्य सामग्रियों को टैक्स मुक्त करने तथा पावरलूम की बिजली को फ्लैट रेट पर बुनकरों को मुहैय्या कराने आदि समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन के बैनर तले एक फ्लैग मार्च बुधवार को बिलाल हाशमी के नेतृत्व में निकाला गया। यह फ्लैग मार्च लाल कुआं से चलकर छोटी एजेंटी, राम जानकी मंदिर से होता हुआ रोडवेज पर आकर समाप्त हुआ। बुनकरों व्यवसायियों ने तख्तियांे पर महंगाई कम करो, बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली मुहैय्या कराओ, बुनकरों को फ्लैट रेट की बिजली की समस्या के अलावा आटा, दहिया को जीएसटी मुक्त करो आदि के नारे लगाये।
इस संबंध में नेहाल हाशिम ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों ने बुनकरों एवं किसानों को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है जिससे कि दो जून की रोटी जुटाना कठिन हो गया है यहां तक की बुनकरों का उद्योग बिजली पर ही निर्भर है। पूर्ववर्ती सरकार फ्लैट रेट पर बिजली देने का काम करती थी और जबकि वर्तमान सरकार ने इन सारी चीजों पर बैन लगा कर बुनकरों के साथ छलावा करने का कार्य किया है। इस अवसर पर अबुहाशिमल समाज सेवी, ज़फर अख्तर, फैसल नइम, हुजेफा, नसरूदीन, शादाब वसीम, वसीम अकरम आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव