माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के वार्ड नं. 3 निवासी भाजपा नेता वैश्य समाज फूलपुर पवई विधानसभा अध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल आशु ने शनिवार को अपना 30वा जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया।
इस दौरान उन्होंने आम नीम और पीपल के 30 पौधे लगाकर नगर के हर वार्ड में पर्यावरण की रक्षा हेतु संकल्प लिया और लोगों को शपथ भी दिलवाई। अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर संकल्प लेते हुए सुजीत जायसवाल आंसू ने कहा की पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण के विभिन्न अंग है। इनसे हमें प्राण आयु मिलती है हमारा कर्तव्य है कि इसकी रक्षा और सुरक्षा अपने जीवन की तरह करें उन्होंने इसके लिए लोगों को शपथ भी दिलवाई इस अवसर पर राममिलन अग्रहरि, रमेश राजभर, महेंद्र यादव, शिव शंकर मिश्रा, सुनील सोनकर, बिट्टू गौतम, लालू मोदनवाल, अतुल मोदनवाल, अनुज बिंद, संतोष सोनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह