सफाईं कर्मी के आकस्मिक मौत से शोक की लहर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत कतरानूरपुर में तैनात सफाईकर्मी खूबेलाल की आकस्मिक मौत हो गयी। सूचना ब्लाक मुख्यालय पहुँचते ही सफाईकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।
खूबेलाल 36 पुत्र रामजीत ग्राम पंचायत जाफरपुर जई फूलपुर के निवासी थे। फूलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कतरानूरपुर में सफाईकर्मी के रूप में तैनात थे। वे काफी दिन से बीमार थे। शुक्रवार की भोर में खूबेलाल की तबीयत जादा खराब हो गयी। परिजन जिला मुख्यालय इलाज के लिए ले जा रहे थे कि फरिहा बाजार में उनकी मौत हो गयी। खूबेलाल के दो पुत्र एक पुत्री है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *