दिव्या के नीट में चयन पर खुशी की लहर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नीट पीजी की परीक्षा में दिव्या पाण्डेय को ऑल इंडिया में 3000वीं रैंक प्राप्त होने पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पाण्डेय ने सगड़ी तहसील के सहसपुरा गांव की बेटी दिव्या पाण्डेय को नीट पीजी की परीक्षा में 3000वीं रैंक प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त किया एवं बधाई दिया। श्री पाण्डेय ने बताया कि दिव्या पाण्डेय बचपन से ही मेधावी छात्रा थी। उसने प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा उत्तीर्ण किया और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई किया। 2020 में एमबीबीएस की परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त होने पर दिव्या पाण्डेय को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था जिसके कारण उसे गोरखपुर विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित 39वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है। सफलता के इसी क्रम में पुनः दिव्या को नीट पीजी की परीक्षा में भी आल इण्डिया में 3000वीं रैंक प्राप्त हुईं है। दिव्या पाण्डेय की इस सफलता पर मनोज कुमार त्रिपाठी, तारकेश्वर मिश्रा, विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, बाल गोविन्द शास्त्री, रामाश्रय उपाध्याय, उमा कांत तिवारी, उपेंद्र दत्त शुक्ला, हरिराम उपाध्याय, सतीश चंद्र पाण्डेय, डीएस त्रिपाठी, ओम विजय तिवारी, अवधेश उपाध्याय आदि ने बधाई दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *