विधानसभा चुनाव नतीजों पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है जिसके क्रम में गुरूवार को नगर पंचायत स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। किसके सर बंधेगा ताज यह तो चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा। लेकिन भाजपा समर्थकों में पूर्वाेत्तर के चुनाव नतीजों से खुशी व्याप्त है।
पूर्वाेत्तर के 3 राज्यों मेघालय त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। तीनो राज्यों में विधानसभा की 60- 60 सीटें हैं, यहां भाजपा कांग्रेस एवं वामदलों समेत कई क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वही ममता बनर्जी के मेहनत की भी परीक्षा होनी बाकी है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर बताया कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अभी तो यह शुरुआत हुई है 2023 में भाजपा पूर्वाेत्तर के राज्यों में सरकार बना रही है। जनता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के माध्यम से और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण आज आम नागरिक भाजपा की तरफ तेजी से सम्बद्ध हो रहा है। आने वाले दिनों में जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है यह लगातार बढ़ता रहेगा। 2024 में भी देश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से मोदी जी के नेतृत्व में बनेगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *