रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पंदहा गाव मे सार्वजनिक पानी निकास नाली क्षतिग्रस्त किये जाने से नाली का पानी रास्ते से लगायत घरो के सामने इकट्ठा हो रहा है। समस्या से त्रस्त ग्रामीण जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
गाव निवासी बृजबहादुर पाठक ने पत्रक मे उल्लेख किया है कि घर के सामने से पानी निकास के लिए सार्वजनिक नाली बनी है इसी मे लोगो का पानी बहता है।गाव के ही लोगो ने नाली क्षतिग्रस्त कर ईट भी निकाल ली जिससे पानी रास्ते मे और घरो मे इकट्ठा हो रहा है।लंवे समय से समस्या से त्रस्त पीडित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा