फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दो दिन से लगातार हो रही बरसात से एक फिर विद्युत उपकेन्द्र के प्रांगण में पानी भर गया। विद्युत प्रांगण उदपुर तलाब के रुप में परिवर्तित हो गया है। जिसके कारण अपनी समस्याआंे को लेकर आने वाले विद्युत उपभोक्ता के लिए समस्या बन गई है वही विभागी अधिकारी कर्मचारी भी जल जमाव की समस्या से परेशान है।
वर्षा ऋतु में चार माह फूलपुर विद्युत उपकेन्द्र जलमग्न रहता है विद्युत उपकेन्द्र उदपुर फूलपुर स्थानीय अधिकारीयों द्वारा प्रदेश स्तरीय पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों सहित जिले के विद्युत अधिकारीयों को अवगत कराने के बाद भी उपकेन्द्र की जटिल समस्या समाप्त नही हुई। जहा कार्यालयों में कीचड़ होने की स्थित बनी है वहीं विद्युत आपूर्ति के लिए लगे विद्युत उपकरण में खराबी आने ट्रांसफार्मर जलने की आशंका बनी हुई है। अवर अभियंता मनीष कुमार का कहना है। स्वीच यार्ड के अगल बगल पानी जमा होने से किसी भी मशीन में गड़बड़ी हो सकती है। गड़बड़ी होने पर जहा उपभोक्ता के आक्रोश को झेलना पड़ेगा वही उच्चाधिकारियों को भी हमारी ही ज़बाब देही बनेगी। पर हमारी लिखित समस्या का समाधान नही हो रहा। क्षेत्रवासी रिजवान अहमद जिला पंचायत सदस्य सहित केदार प्रधान अंकुर अंजर सुरेन्द्र बहादुर यादव, रामनयन, चंद्रभान यादव, अनूप मौर्या सहित सैकड़ो की सख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने समाचार पत्र के माध्यम से पुनः एक बार शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अभिलम्ब समस्या समाप्त कराने की मांग की है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता फूलपुर अजय मौर्य ने बताया कि जल जमाव की समस्या के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही जलजमाव की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय