निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के फरहाबाद मुहल्ले में लगा वाटर कूलर (आरओ) खराब है जिसके कारण बजार में आने जाने वाले और मुहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रविवार को दोपहर एक बजे निजामाबाद की सभासद कुलदीप कौर और उनके पति समाज सेवी अरुण कुमार ने बताया कि यह वाटर कूलर प्लांट हमारी मांग पर लगाया गया था। जिसकी कीमत चार लाख पचहत्तर हजार रुपए है लेकिन एक बूंद पानी नहीं निकलता है। क्योंकि इसे लगाने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। जो कभी चला ही नहीं है। केवल बनाकर शिलापट्ट लगा दिया गया है। जिसके कारण बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है। इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। आरओ प्लांट केवल शो-पीस बना हुआ है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र