अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पशु-तस्करी, शराब तस्करी, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिएस जनपद की सीमा पर पुलिस वॉच टावर का निर्माण किया गया है। यहां से अपराधियों पर पैनी नजर रखी जायेगी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पशु-तस्करी, शराब तस्करी अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद के बार्डर व जनपद के अन्दर महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस वॉच टावर का निर्माण कराया गया है। इसी क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस वॉच टावर लोहरा में स्थापित किया गया। वॉच टावर की ऊंचाई 24 फीट है। पुलिस वॉच टावर में सीसीटीवी व सर्च लाइट लगवाया जा रहा है। वॉच टावर के बगल ही थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा एक पुलिस बूथ का निर्माण भी कराया जा रहा है जिससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। लोग अपनी शिकायत भी वहां दर्ज करा सकते हैं। आजमगढ़ व अंबेडकर नगर बार्डर की ओर से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों पर निगरानी की जा रही है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद