आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य की नयी पहल, अपराधियों व पशुतस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के आजमगढ़-जौनपुर के बार्डर चंदवक में वॉच टावर लगवाया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कहा कि अपराधियों व पशुतस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी बार्डर की सड़कों पर वॉच टावर लगाए जाएंगे। उन्होने कहा कि प्रथम चरण में पशु तस्करी व अपराधियों पर नियंत्रण व निगरानी हेतु जनपद आजमगढ़-जौनपुर के बार्डर चंदवक में वॉच टावर लगवाया गया। वॉच टावर में कैमरे व सर्च लाइट लगी है, जिससे ट्रकों व वाहनों से पशु तस्करी करने वालों पर निगरानी की जायेगी। जनपद आजमगढ़ के विभिन्न सीमावर्ती थानों के बार्डर की सडकों पर जल्द ही वाचिंग टावर लगाए जाएंगे जहां पर जनपद की सीमाएं समाप्त होती है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार