अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या में वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को तेजापुर के पास से गिरफ्तार संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 14 जून 2023 को हरवा पत्नी रूपचन्द निवासी लेदौरा (बलुहवा) थाना अहरौला द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की पुत्री को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए गला दबाकर हत्या कर दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिये शव को जला दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रुदल निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद, शिवकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र राम अवध, चनावती देवी पत्नी शिवकुमार उर्फ राजकुमार, शनी पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार, वन्दना पत्नी शनी, राजकपूर पुत्र स्व.राम सरोज निवासीगण लोहरा थाना अतरौलिया के विरुद्ध पंजीकृत किया। जिसमें पूर्व में 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा दो अभियुक्त शनी पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार व वन्दना पत्नी शनी निवासीगण लोहरा लगातार फरार चल रहे थे जिनके ऊपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ 21 जुलाई 2024 को 10 हजार रुपए का पुरष्कार घोषित किया गया है।
रविवार को थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित 10 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त शनि पुत्र शिवकुमार निवासी लोहरा थाना अतरौलिया को ग्राम तेजापुर पेड़ुका बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद