आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज थाना पुलिस ने हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को किशुनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
जहानागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी में परदेशी मोड़ के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार निवासी बड़ौरा खुर्द थाना जहानागंज को किशुनपुर मोड़ के पास से हिरासत पुलिस मंे ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सम्बंधित धाराओं जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार