गैंगेस्टर ऐक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना गम्भीरपुर पुलिस ने गैंगेस्टर ऐक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते सात मई 2020 को ग्राम मदारपुर प्राइमरी पाठशाला टावर के पास पोखरी के किनारे अहमद पुत्र सोहराब, अलीम पुत्र अब्दुल हई निवासीगण मदारपुर थाना गम्भीरपुर अपने दो साथियो के साथ मिलकर प्रतिबंधित मांस को काट रहे थे। पुलिस की भनक लगते ही मौके से चारो अभियुक्त फरार हो गये थे। उक्त मामले में पुलिस ने 10 मई को पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त मो. अहमद पुत्र सोहराब उर्फ अतिकुर्रहमान को एक अदद कट्टा कारतूस के साथ व मो.अलीम पुत्र अब्दुल हई निवासीगण मदारपुर थाना गम्भीरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। शनिवार को पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त मो. अलीम पुत्र अब्दुल हई निवासी ग्राम मदारपुर थाना गम्भीरपुर को सैनिक ढाबा फरिहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट-एसपी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *