आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त विवेक द्वारा तिरंगे रंग का गुब्बारा उड़ाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं को अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।
मण्डलायुक्त ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नही है, बल्कि मतदान एवं मताधिकार लोकतंत्र की नीव है, हमारे राष्ट्र की आधारशीला है। उन्होने कहा कि मतदान करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होने कहा कि हमारा देश केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि यह नागरिकों से मिलकर बनता है। जब तक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझेंगे, राष्ट्र के प्रति उनकी भावना अधूरी रहेगी। उन्होने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को उनके प्राथमिक दायित्व के प्रति सचेत रहना चाहिए।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। उन्होने कहा कि 24 प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविन्सेस से बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था और 26 जनवरी 1950 को भारत पूरी तरह गणतंत्र घोषित हुआ था। उन्होने कहा कि 24, 25 व 26 जनवरी की तारीखें भारतीय लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा एसआईआर मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, 80$ आयु वर्ग के कुछ मतदाताओं को अंगवस्त्र एवं मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार