अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह गुड्डू एवं मंडल महामंत्री हरीश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांव में अभियान चलाकर आगामी स्नातक निर्वाचन गोरखपुर फैजाबाद क्षेत्र के लिए देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों से अपील की गई।
क्षेत्र के मीरपुर, पकरडीहा, बोधिपट्टी आदि गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने के लिए लोगो को जागरूक किया। मंडल महामंत्री सुनील पांडे ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने के लिए घर-घर गांव-गांव अभियान चला रहे हैं। स्नातक युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है क्योंकि मतदान से ही स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है जिससे देश का निर्माण होगा। इस मौके पर सुनील तिवारी, ब्रह्मदेव सिंह, अभिषेक सिंह सोनू, रिंकू वर्मा, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद