देशहित में वोट कर, तू वोट कर, तू वोट कर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समय खड़ा है सामने, जो कह रहा है लौटकर, तू वोट कर, तू वोट कर, ये मूल मंत्र यंत्र का, ये मंत्र लोकतंत्र का, ये देशहित का सूत्र है, तू देशहित में वोट कर, तू वोट कर, तू वोट कर। आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखित कविता की इन पंक्तियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेठ एमआर जयपुरिया कंधरापुर के छात्र छात्राएं शुक्रवार को चरितार्थ करते नजर आए।
छात्र-छात्राओं ने ग्राम टंडवा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव वालों को एक वोट की कीमत समझाने के साथ ही यह भी बड़े आसानी से समझाया कि, यदि कोई आपका वोट खरीदने की कोशिश करे तो 1950 पर शिकायत दर्ज कराएं। अगर किसी प्रत्याशी ने इस तरह की हरकत की तो उसका नामांकन भी रद्द हो जायेगा। जयपुरिया स्कूल के बच्चों द्वारा लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी के लिए अपील की गयी। शिक्षक वर्ग ने इस दौरान रास्ते में अनुशासन के बने रहने का विशेष ध्यान रखा। छात्राओं ने महिलाओं को वोट देने की तारीख को याद रखने के लिए मेंहदी जैसी रचनात्मक कला का उपयोग किया। बच्चों ने कहा कि हम सब वोट देने के अधिकार से वंचित होने के बावजूद इसलिए जागरूकता अभियान चला रहें हैं ताकि आप भारत का भविष्य, अपना भविष्य और हमारा भविष्य तय करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक जायसवाल, शिक्षिका लूथी चक्रवर्ती, शिक्षक देवेश मिश्रा, अखिलेश यादव, सौरव सेंगर, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *