लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को श्रीकृष्ण गीता स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के छठें दिन कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो.अभिमन्यु यादव महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कितना भी तनाव हो समूह में रहने से तनाव खत्म हो जाता है। हमेशा अपने काम से काम रहते हुए तनाव से मुक्त रहना चाहिए। स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती बंदन किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं को मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरित किया गया। साथ ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यापकों तथा अन्य स्टाफ जिन्होंने कार्यक्रम सफल करने में सहभागिता की उनके प्रति आभार व्यक्त किया। जिन स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगोली बनाई गई थी तथा 6 दिन उत्कृष्ट कार्य किया उनको पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.ऋषिकेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विपिन सिंह, डॉ.नीरज श्रीवास्तव, डॉ.सुनील सिंह, डॉ.अतुल कुमार यादव, डॉ.प्रियंका जायसवाल, डॉ.सीमा सिंह, अनंत यादव, अखिलेश सिंह, राजनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद