ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिर्जापुर निवासी विवेक राजभर ने यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विवेक राजभर का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जेआरएफ के लिए हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने इस कठिन परीक्षा में 99.213 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। विवेक राजभर, जनपद के जाने-माने शिक्षाविद् डॉ. मनीष के भाई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विवेक की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है, जो अब उन्हें अपना आदर्श मान रहे हैं।
विवेक राजभर की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
रिपोर्ट-एमके राय