बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्यामबिहारी मिश्रा) के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद बिलरियागंज इकाई के लिए विशाल जायसवाल को अध्यक्ष, अंबिका प्रजापति को महामंत्री और वीरेंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष घोषित किया है। पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग व्यापारियों के हित में कार्य करें तथा अपनी कमेटी बनाकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर हमें और प्रदेश नेतृत्व को सूचित करें।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र