एक राष्ट्र एक चुनाव में सभी वर्गों को मिलेगा राजनीति में आने का अवसर: विनोद राजभर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता सुभाष निषाद मंडल अध्यक्ष भाजपा ने किया। मुख्य अतिथि विनोद राजभर जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज रहे। कार्यक्रम के संयोजक नीरज तिवारी जिला मंत्री भाजपा तथा सामाजिक संगठन ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी देवी प्रसाद पांडेय रहे।
ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के सचिव राजदेव चतुर्वेदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। ब्रह्मदेव सिंह, संत राम निषाद सुनील पांडे, चंद्रजीत तिवारी आदि वक्ताओं ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विनोद राजभर ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो जाने पर समाज के सभी वर्गों को राजनीति में आने का एक अवसर प्राप्त होगा, जबकि वर्तमान व्यवस्था में एक ही व्यक्ति विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करता है। साथ ही इससे अनावश्यक खर्चे में कटौती आएगी और एक स्थाई सरकार बन जाने के बाद राष्ट्र की विकास गति बहुत तेज होगी। उन्होंने बताया कि जिन पांच देशों में एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू है वहां इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। नीरज तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि इस राष्ट्रहित की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *