खेल से मिलता है भाईचारे को बढ़ावा: विनोद राजभर

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधानसभा अतरौलिया के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन 12 व 13 दिसंबर को किया जा रहा है। शुक्रवार को उद्घाटन मुख्यातिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने किया।
उन्होंने कहा कि खेल से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। विशिष्ट अतिथि विकासखंड कोयलसा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि खेल की बदौलत खिलाड़ी अपनी व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। अध्यक्षता कर रहे विकासखंड अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी एक अवसर प्रदान होता है इसकी बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर की खेलों में प्रतिभा कर सकते हैं। प्रतियोगिता में 400 मीटर बालक वर्क सीनियर में आदित्य ने प्रथम स्थान तथा विकास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया ने प्रथम तथा किसान बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम तथा रिशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *