फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा के तहत गांव व शहरी क्षेत्र में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूकता किया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारदी दी जा रही है।
29 नवम्बर से 12 जनवरी तक चलाए जाने वाले विकासित राष्ट्र संकल्प यात्रा अभियान के तहत फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सुदनीपुर में सकल्प यात्रा पहुंची जहां पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम प्रधान रेनू यादव एडीओ आइएसवी राजेन्द्र प्रसाद एडीओ एजी चन्द्रकेश यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगाया गया जिसमें स्थानीय समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। इस अवसर पर ग्रामीणो की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ विभाग सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी शहनाज बानो ने महिलाओं की वीपी चेक किया एवं स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी दी। कृषि अधिकारी चन्द्रकेश यादव ने प्रधान मंत्री सम्मान निधि से सम्बंधित किसानों की समस्या को जान कर आधार कार्ड से सम्मान निधि की समस्या का निदान किया और किसानों को सम्मान निधि प्रमाण पत्र बितरण किया। एडीओ आईएसवी ने दो प्रधान मंत्री आवास के पात्र लाभ्यार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया। शुद्ध पेयजल की विस्तृत जनकारी दी गई। बिद्युत समस्या स्वच्छता साफ सफाई तथा निराश्रित पशुओं के छुट्टा घूमने को लेकर ग्रामीण कहते रहे पर जबाब देह अधिकारी बिद्युत पंचायत पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित नहीं रहे जिसके कारण ग्रामीणों की समस्या का निदान नही हो सका। भारत सरकार द्वारा संचालित जागरूकता महात्वाकांक्षी योजना में अनुपस्थित अधिकारियों के सम्बंध में उपस्थित भाजपा ब्लाक मंडल अध्यक्ष भानु चौहान ने बताया कि ब्लाक स्तरीय समस्त विभागों की उपस्थिति अनिवार्य है जिस बिभाग के अधिकारी अनुपस्थित है उनके बारे में लिखित रूप से जिलाध्यक्ष और उच्चाधिकारियांे को अवगत कराया जाएगा, उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। इस संबंध में ग्राम पं. बिकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनजन तक पहुंचाया जाय। सरकार की योजनाओं पर सही पात्र का चयन कर लाभवांवित कराया जाय। शुद्ध पेयजल का लाभ खुले में शौच मुक्त बनाए जाने का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बताया जाय जिससे भारत विकसित राष्ट्र बन सके। उक्त अवसर पर सचिव सुनील कुमार, प्रधान प्रतिनिध राज बहादुर, महेन्द प्रसाद, मोहित यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामजीत यादव, संजय यादव, प्रमोद बनवासी, सुरेश बनवासी, अशोक कुमार, कुंदन यादव, दसरथ पाल, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय