निजामाबाद आजमगढ़) (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के यारी के पूरा ग्राम सभा असनी निवासी विवेकानंद पाण्डेय को बीएचयू वाराणसी में आचार्य कि डिग्री के साथ दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था। रविवार को विवेकानंद पाण्डेय शेरपुर तिराहा निजामाबाद पहुंचे तो उनके स्वागत में ग्राम सभा के निवासी चन्दन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बैंड बाजा के साथ उनको फूल मालाओं से लादकर जबरदस्त स्वागत किया। विवेकानंद पाण्डेय ने अपने गांव में पहुंचकर सबसे पहले अपने ग्राम देवता का पूजन किया और अपने गुरु कृपा महाराज से चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया। चंदन यादव ने बताया कि विवेकानंद पाण्डेय ने देश के उच्च शिक्षण संस्थान बीएचयू से गोल्ड मेडल पाकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता औ मेहनत का आने वाली युवा पीढ़ी अनुकरण करेगी। इस अवसर पर आचार्य शुभम मिश्र, चन्दन यादव, अरुण यादव, अमरजीत यादव, नीरज यादव, दीपक यादव, मुकेश यादव, प्रियतम यादव आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र