जल-जमाव से परेशान ग्रामीण

शेयर करे

कप्तानगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया) जनपद में दो दिन से रुक-रुक हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों के कामकाज पर असर तो डाला ही है, वहीं दूसरी ओर गांव क्षेत्र में रास्ते पर जलजमाव होने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव में नाली न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रहीं है, और गांव में जाने वाले मार्ग पर ही जल जमाव हो रहा है, जिसके कारण आए दिन बच्चे बुजुर्ग सहित अन्य लोग गिर कर चोटिल हो रहे है, लेकिन स्थानीय शासन प्रशासन में पूरी तरह से मौन है, ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में जब भी बारिश होती है तो गांव में जाने वाले खड़ंजे पर पूरी तरह से मिट्टी जमा हो गई है जिसके कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतान पड़ रहा है, लोगों का कहना है बच्चे स्कूल जाते समय मार्ग पर फिसल कर गिर जाते है उनका ड्रेस तो खराब होता ही है साथ ही वो चोटिल भी हो जा रहे है, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से शिकायत कई बार की लेकिन शिकायत बेअसर रही, यह सिलसिला निरंतर कई वर्षों से चल रहा है। जल निकासी न होने के कारण खड़ंजा पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है, पानी और कीचड़ से भरे खड़ंजा पर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है, लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग व नाली बनवाने की गुहार लगायी और अपनी माँगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बालेलखंदर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, मनदेव, राजबल, हरिराम, दयाराम, दीपक, गीता, रेखा, रीता, द्रौपती, निशा, खुशी सहित अन्य ग्रामीणों उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *