कूड़े के ढेर में लगी आग, धुएं से ग्रामीण परेशान

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगावां मंे शहर से फेंके जाने वाले कूड़े के ढेर में आग लगने से उठ रहे धुएं से चार गावांे की आबादी बेहाल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन से समस्या से निजात की मांग की है।
रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के मझगावां गांव के दक्षिणी हिस्से में शहर मुख्यालय से निकलने वाले कूडे़ कचरे डंप किये जाते हैं। ये कूडे़ के ढेर आसपास के गावांे के लिए मुसीबत बन गये हैं। बारिश के समय लोगों के घरों में मक्खियों का झुंड होता है। इस समय तीन दिन से लगी आग के चलते उठ रहे धुएं के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान हैं। यहां से सटे कोठिया, चकखैरुल्लाह, कोटवा आदि गावांे के लोगों का श्वांस लेना दूभर हो गया है। यह क्रम लंबे समय से है। एक बार कूड़े मंे आग लगने से एक सप्ताह तक समस्या बनी रहती है। क्षेत्र के पवन पांडेय, राममिलन, लालबहादुर, राजेश कुमार आदि ने मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन को पत्रक भेज कर समस्या से निदान की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *