रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के फिरुद्दूपुर गांव के ग्रामीण बुधवार को लंबे समय से जले ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर रानी की सराय उपकेंद्र का घेराव कर पत्रक सौंपा। विभाग ने गुरुवार को ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है।
फिरुद्दूपुर गांव में इससे पूर्व 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होती थी। भार बढ़ने से दो बार ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने विभाग से 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की तो विभाग ने आश्वासन दिया परन्तु लगा नहीं। एक पखवाड़े से ग्रामीण अंधेरे मंे हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गये और जेई को मांग पत्र सौंप कर शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। चीफ से वार्ता कर गुरुवार को लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरिलाल यादव, मिठूरी, खरपत्तू, अंबिका लाल, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा