विधायक निधि से प्रस्तावित सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत रविवार को ग्राम सभा आखापुर में विधायक निधि योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विरोध सामने आया है।
इस संबंध में गांव निवासी सुधीर राय ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम सभा आखापुर में राम प्रसाद राय के घर से भगवत मौर्य के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए शिलान्यास पत्थर लगाया गया है, जिस पर एमएलसी का नाम अंकित है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य बिना किसी सार्वजनिक सहमति और स्थानीय लोगों को जानकारी दिए बिना कराया जा रहा है, जिससे उन्हें आपत्ति है। प्रार्थी ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को रोका जाए और ग्रामीणों की सार्वजनिक सहमति के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी हैं। अब देखना यह है कि संबंधित जनप्रतिनिधि व प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *