पोखरों के पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर में तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह की देखरेख में गांव सभा पोखरों का आवंटन किया जा रहा था। इसी दौरान विकास खंड लालगंज के मेहरो जगदीशपुर गांव के प्रधान पति मुसाफिर के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष तहसील परिसर पहुंचकर गांव के धोबहिया पोखरी (अमृत सरोवर के रूप में विकसित) और सत्ती माई पोखरा के हो रहे आवंटन (पट्टा) का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। मामले को गंभीर देखते हुए तहसीलदार उमेश कुमार सिंह बाहर आकर ग्रामीणों को समझाये और दोनों पोखरों पर पट्टा न करने की बात कही।
इस अवसर पर सोनू राजभर, रामाश्रय, पंचम राम, लक्ष्मण, विश्राम, त्रिभुवन, सोमारी देवी, स्नेहलता, रीमा, उर्मिला, गंगादेई, लक्ष्मीना देवी सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। वहीं, विकास खंड ठेकमा के असवनियां गांव निवासी योगेंद्र प्रताप ने आवेदन देकर आपत्ति जताई है कि हनुमान जी के मंदिर के समीप तालाब का मत्स्य पालन के लिए आवंटन किया जाना आस्था पर कुठाराघात होगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *