अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासिनी काजल पुत्री स्व. अजय 7 वर्ष पूर्व अपने नानी के घर सहाबुद्दीनपुर, जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर गई थी। इसी दौरान इसी गांव के अभिषेक पुत्र रविंद्रनाथ को दिल दे बैठी और धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। पहले मोबाइल से छिप छिप कर बातें हुआ करती थी लेकिन इसी दौरान दोनों ने एक साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। अभिषेक काजल से छुप छुप कर मिलने लगा, यहां तक की उसके गांव भवानीपुर भी आने जाने लगा। इसी दौरान सोमवार की शाम अभिषेक जब काजल से मिलने उसके गांव भवानीपुर पहुंचा तो पड़ोस और घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और डायल 112 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाया। काफी मान मनौअल के बाद भी लड़का लड़की अपनी जिद पर अड़े रहे और पुलिस ने दोनों लोगों के बीच समझौता करा दिया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग नगर पंचायत स्थित सम्मो माता मंदिर पहुंचे और मंदिर के पुजारी की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी। वही दोनों पक्ष के लोग भी अपनी रजामंदी जाहिर की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद