लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजारवासी एवं ग्रामीणों ने बिजली की गंभीर समस्या के खिलाफ सोमवार को विद्युत उपकेंद्र तरवां का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने बिजली आपूर्ति में हो रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से बिजली की अनियमितता के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की। अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। घंटों चले इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में जिले के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रदर्शनकारियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरने को समाप्त कर दिया गया।
धरना स्थल पर भाजपा नेता सूर्यमणि सिंह, अवधेश सिंह, कुन्दन सिंह, अनुराग सिंह (गोलू), हरिकेश सिंह, विवेक सिंह, मनीष सिंह, रामराज सिंह, देवा सिंह, राजकुमार सिंह, बृजपाल सिंह, अमित जायसवाल, बहादुर यादव, डबलू सिंह, दीपक सिंह, सुमेश सिंह, शुभम सिंह, बृजेश यादव (प्रधान) आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद