रास्ते पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नोनवे गांव के ग्रामीणों ने रास्ता पर अवैध कब्जा करने के संबंध में उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा और तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया।
विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले राधिका, आशा देवी, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज सिंह, रामाज्ञा, राम अवतार, कन्हैया लाल, श्वेतांक, रविंद्र नाथ शर्मा आदि ग्रामीणों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। रास्ता को अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग और मनबढ़ किस्म के लोग गांव के रास्ते पर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। कूड़ा करकट डालकर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं जिसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से लेकर जिला के आला अधिकारियों तक की गई लेकिन समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है। अगर शीघ्र समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो हम ग्रामीण तहसील परिसर में बृहद धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। साथ ही चक्का जाम भी करेंगे। इस संबंध में एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *