फर्जी पुलिस बनकर छिनैती करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के कादंनपट्टी तिराहे के पास शनिवार की शाम को हुई दस हज़ार की छिनैती को लेकर पीड़ित मंगलवार को रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को देख रहा था तब तक उसी रास्ते से चिनेती करने वाला
जा रहा था लोगों ने बाइक से पीछा कर पकड़ लिया सूचना मिलते ही सरायमीर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर थाने पर लाई जहा पर पूछ ताछ कर रही है ।
निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गाव निवासी अनीस पुत्र मुजफ्फर शनिवार को किसी कार्य से अपने पोते मिस्बाह के साथ सरायमीर बाज़ार आये हुए थे घर वापसी के दौरान जैसे ही सरायमीर के कादनपट्टी गाव के तिराहे के पास पहुचे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार फर्जी पुलिस बनकर पुलिस की खाकी वर्दी पहने अनीस को रूकवा कर बाइक का पेपर व हेलमेट की जांच करने लगा और धमकी दिया कि नशीला पदार्थ की सप्लाइ करते हो इसी दौरान अनीस के जेब मे रखा दस हज़ार रुपये निकाल कर फरार हो गया मंगलवार को पीड़ित अपने पोते व गाव के अन्य लोगो के साथ शाहपुर तिराहे के पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से जाँच कर रहे थे इसी दौरान फर्जी पुलिस वहां से गुजरने लगा इसपर मिस्बाह की निगाह पड़ते ही उसने शोर मचाया और पीछा करते हुए राजापुर सिकरौर गाव से होते हुए हसनपुर गाव के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने के बाद सरायमीर थाने पर सूचना दी गई मौके पर पहुची पुलिस ने पूछताछ करने पर बताया कि शनिवार की छिनैती मेरे द्वारा की गई थी और 12 जनवरी की शाम को राजापुर सिकरौर गाव निवासी अबुल खैर उर्फ बिफफल से पांच हज़ार की छिनैती मैंने किया था इसके बाद पुलिस को अपना नाम अवधेश यादव निज़ामाबाद तो कभी आजमगढ़ का निवासी बता रहा है पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने पर ले गई है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *