रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहिगड़ा मंे चोर के शक में ग्रामीणों ने अर्धविक्षिप्त की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना सीमा पर छुड़वाया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र मंे चोरांे का आतंक बढ़ गया है। एक सप्ताह में चार गांवांे में आधा दर्जन घरों मंे चोरों ने प्रयास किया लेकिन लोगों के जगने से कामयाब नहीं हो सके। पुलिस गश्त शिथिल होने के चलते आयेदिन चोरी का ंप्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो दर्जन चोरियों का राजफाश भी नहीं हो सका। पुलिस केवल कागजांे मंे राजफाश कर रही है। इससे ग्रामीणों में भय व रोष है। सहिगड़ा गांव में शुक्रवार की रात युवक गांव में घुस रहा था। लोगों ने रोक कर पूछना चाहा तो भागने लगा। शक होने पर दौड़ा कर पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को साैंप दिया। पुलिस ने अर्धविक्षिप्त युवक को थाना सीमा से दूर ले जा कर छोड़ दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा