संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के गड़वा मुहल्ला स्थित लखनऊ बलिया मार्ग पर कीमती भूखंड पर दुर्गा पांडाल लगाया जा रहा था। उक्त भूमिपर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा था जिसका विरोध करने पर भू माफियाओं के साथ-साथ सरायमीर पुलिस ने भी दलित महिलाओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। गुरुवार को गड़वा मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं जिलाअधिकारी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जिस भूमि पर दुर्गा पंडाल लगाया जा रहा था उस भूमि पर भू माफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम से इंदराज कायम करा लिया गया था जिसको निवर्तमान जिलाधिकारी ने उस जमीन को राज्य संपत्ति घोषित कर दिया। इसी बीच दूसरे गांव के कुछ दबंग 11 जून को रात 9 बजे दर्जनों की संख्या में आकर उक्त कीमती जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हम लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना सरायमीर पुलिस को दी गई। पुलिस भी आकर दबंगों के साथ मिलकर दलित महिलाओं व बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ दलितों को रात में ही थाने पर बैठाया गया और पुलिस द्वारा उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। जिलाधिकारी को पत्रक देकर महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। डीएम को पत्रक देने में श्रीराम, बबलू, अमित कुमार, राम बचन, अच्छेलाल, बनवारी आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-राहुल यादव