फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति विकास खण्ड फूलपुर द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्याे के विरोध ब्लाक परिसर में प्रदर्शन के बाद काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक ब्लाक प्रागण में विजयचंद यादव अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ फूलपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सरकार द्वारा ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारियों की बायोमैट्रिक ऑनलाइन उपस्थित के आदेश पर विचार करते हुए केंद्रीय व प्रदेश संगठन द्वारा मिले सुझाव की जानकारी दी गयी। जिसमें काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा शासकीय कार्याे के निष्पादन करने का निर्णय लिया गया।
ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विजयचन्द यादव ने बताया कि काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन एक दिसम्बर से चार दिसम्बर तक चलाया जाएगा। तत्पश्चात छः दिसम्बर को ज्ञापन प्रेषण व जनपद के सभी सरकारी वाट्सप ग्रुपांे से सभी सचिव लेफ्ट हो जायंेगे तथा दस दिसम्बर को सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग बन्द कर देंगे तथा पन्द्रह दिसम्बर को अपना डोंगल ब्लाक पर जमा कर देंगे।
इस अवसर पर अरविंद यादव, बृजेश कुमार, अखिलेश कुमार, सुनील गौड़, ओमप्रकाश यादव, अरुण कुमार, अभिमन्यु यादव, रवि यादव, रविन्द्र, ओमप्रकाश, प्रशांत, सोनू कुमार सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय