ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर दिया धरना

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति और अन्य विभागों के कार्यों के संपादन के संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने शुक्रवार को विकास खण्ड अहरौला पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कहा हमारे ऊपर एक दर्जन से ज्यादा गांव की जिम्मेदारियों के साथ मानसिक रूप से दबाव बन रहा है वहीं अन्य विभागों के भी काम हम लोगों के जिम्मे लगाकर हम लोगों का शोषण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मांग पत्रों से संबंधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी अहरौला विनीत कुमार यादव को दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम लोगों की मांगों को यदि पूरा नहीं किया गया और लगातार इसी तरह अलग-अलग विभागों के कार्यों से हमारे ऊपर दबाव बनाया गया तो आने वाले समय में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना प्रदर्शन के साथ कार्यों को पूरी तरह बंद कर देंगे।
इस मौके पर प्रतीक कुमार सिंह, सौरभ भारती, संतोष यादव, सुरेश यादव, दीपक पाल, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार, दिनेश यादव, अरविंद शर्मा, अरुण कुमार, उमाशंकर यादव,, बिंदु यादव पूजा यादव, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड पर सचिवों ने अध्यक्ष रामविनय सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया। सचिवों ने बताया कि शासन द्वारा 3 नवंबर को जारी ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक है तथा इससे पंचायत स्तर पर चल रहे शासकीय कार्य बाधित होंगे। इस अवसर पर आदेश कुमार शुक्ल, रमेश यादव, बलवंत कुमार, अभय यादव, अरुण कुमार, रविन्द्र यादव, राधिका यादव, अरुण कुमार, आंचल सिंह यादव, बृजेश यादव, राजीव सिंह, बलवंत कुमार आदि सचिव उपस्थित रहे।
पवई संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक परिसर में आनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिव एव ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। अध्यक्ष सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर सुरेश पाल, चंद्रशेखर, अखिलेश, रतीभान यादव, विजय यादव, रंजीत कुमार, सुनीता यादव, चंदन प्रजापति, संजय यादव, शैलेंद्र यादव लालजीत, संजय, चंद्रशेखर यादव, विनोद सरोज, अशोक कुमार, विजय यादव, संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने का संचालन जिला महामंत्री सतीश सिंह ने किया। इस मौके पर प्रवीण राय, प्रिंस मौर्य, नवनीत यादव, विजय यादव, जयचन्द, रमेश सोनकर, चन्दन शर्मा, बृजेश मौर्य, हरिओम सहाय पाठक, मो.आलम, अमरनाथ यादव, अरविन्द कुमार गौतम, नागेन्द्र प्रताप सिंह, हरेन्द्र यादव, बृजेश, शैलेश कुमार, विरेन्द्र सोनकर, सन्तोष यादव आदि उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में घोषित चरणबद्ध सांकेतिक सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा। ब्लॉक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणतंत्र श्रीवास्तव ने व्यवस्था को अव्यावहारिक बताया।
संजरपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खण्ड मिर्जापुर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को पांचवे दिन ग्राम विकास अधिकारी संघ के सुरेन्द्र नाथ यादव व ग्राम पंचायत संघ अधिकारी मानस राय के नेतृत्व में सचिवों ने पांचवें दिन ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही दोपहर एक बजे बाद मोबाइल पर बने सभी उच्च अधिकारियों के ग्रूप से लेफ्ट हो गए। इस अवसर पर मानस राय, विनीत सिंह, विनोद यादव, संजय यादव, धन बहादुर, विनोद गुप्ता, रवि गुप्ता, राम विलास सोनकर, संतोष यादव, परविंदर मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *