चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम पंचायत कुंभ, विकासखंड मार्टिनगंज में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजय आर्य द्वारा की गई।
ग्राम चौपाल के सफल संचालन एवं सुव्यवस्थित आयोजन में ग्राम विकास अधिकारी प्रियम गुप्ता की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके कुशल मार्गदर्शन, सक्रिय उपस्थिति एवं बेहतर समन्वय के कारण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा पेयजल, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम विकास अधिकारी प्रियम गुप्ता द्वारा सभी बिंदुओं को व्यवस्थित रूप से संकलित कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण बना।
ग्राम प्रधान संजय आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व एवं तत्परता से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिली है तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुँच रहा है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *